Ladli Behna Yojana Maharashtra 2024: महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की एक पहल, महिलाओं को अब हर महीने मिलेंगे ₹1500!!!

WhatsApp Group Join Now

Ladli Behna Yojana Maharashtra 2024: जैसे की हम सभी जानते है की, महाराष्ट्र सरकार आए दिन रोजबरोज़ नई योजना की घोषणा करती है। बात करें इस योजना की तो, यह योजना नाम “लाड़ली बहन योजना” है। यह योजना छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में भी लागू होने जा रही जा रही है। जी हाँ दोस्तों, 28 जून को ही महाराष्ट्र विधानसभा में 2024-25 के बजट के दौरान ही, माननीय मुख्यमंत्री “एकनाथ शिंदे” ने “मेरी लाड़ली बहन योजना” की शुरुआत की घोषणा कर दी थी।

यदि आप महाराष्ट्र में रहने वाली महिला है और आपको भी “लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र” का लाभ उठाना है, तो पात्रता और आवश्यक दस्तावेज़ में क्या-क्या चाहिए वह जानना बहुत जरूरी है। इस लेख का केवल उद्देश्य यही है की, “लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र ” के बारे में सभी महिलाओं को सही जानकारी प्रदान  हो।

तो चलिए जानते है की आखिर,Ladli Behna Yojana Maharashtra 2024″ क्या है? 

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और वंचित महिलाओं की सहायता के लिए इस “Ladli Behna Yojana Maharashtra 2024” का आरंभ किया है। इस पहल के तहत, सरकार महाराष्ट्र में गरीब परिवारों की महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में प्रति माह 1500  रुपये प्रदान करेगी।

बात करें इस राशि तो, यह राशि प्रति लाभार्थी प्रति वर्ष 18,000 रुपये होती है। यह राशि सीधी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ही भेज दी जाएगी। “Ladli Behna Yojana Maharashtra 2024” को संचालन करने के लिए सरकार द्वारा पुरे 46,000  करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

Overview of “Ladli Behna Yojana Maharashtra 2024”

योजना का नाम“लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र”
शुरू की गईमुख्यमंत्री “एकनाथ शिंदे”
लाभार्थीराज्य की गरीब महिलाएं और निराश्रित महिलाएं
उद्देश्यगरीब महिलाओं और आर्थिक रूप से सशक्त
सहायता राशि1500 रुपये प्रतिमाह
राज्यमहाराष्ट्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लॉन्च होगी

“लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र 2024” का उद्देश्य: 

महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य, राज्य में आर्थिक रूप से जो कमजोर और गरीब परिवार की महिलाएँ है उनको वित्तीय सहायता राशि प्रदान करना है। इस योजना से महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेगी और वो दूसरों पर निर्भर भी नहीं रहेगी। यह योजना की सहायता से महिलाओं को एक सम्मानजनक जीवन मिलेगा और साथ ही में यह योजना से वह उनकी जरूरतें भी पूरी कर सकती है। 

चलिए अब जानते है की, “लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र 2024” के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए :

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जो महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी है। 
  • इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होगी। 
  • आवेदक महिला के पास उसका स्वयं का बैंक खाता होना जरूरी है, तभी वह लाभ लेने के लिए पात्र होगी। 
  • अगर किसी महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत है या फिर आयकर दाता के साथ जुड़ा हुआ है तो इस योजना का लाभ महिला को नहीं मिल सकता। 
  • आवेदक करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।  

अब बात करते है, “लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र 2024” केलाभ एवं विशेषता: 

  • सबसे पहला लाभ यह है की, महिलाओं को इस योजना से हर महीने 1500 रुपए की सहायता प्रदान करने वाली राशि मिलेगी। 
  • इस योजना के हेतु के लिए, महाराष्ट्र सरकार ने तक़रीबन 46,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। 
  • राज्य की लगभग 1.50 करोड़ महिलाओं को इस योजना से लाभ हो सकता है। 
  • “लाड़ली बहन योजना” के झरिये राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होगी। 
  • महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना को जुलाई से ही पूरे राज्य में लागु कर दिया है।  
  • यह योजना गरीब परिवार की जो महिलाएं है, उनके घर की आर्थिक स्थिति सुधार करने में कारगर साबित होगी।

“लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र 2024” के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • मूल निवास का प्रमाणपत्र 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो  
  • बैंक पासबुक 
  • आधार से लिंक हुआ मोबाईल नंबर  

अब बात करते है की, इस “लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र 2024” के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?

सूत्रों के मुताबिक़, इस “लाड़ली बहन योजना” की अभी तक कोई अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च हुई नहीं है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए अधिकारिक वेबसाइट का होना बहुत ही जरूरी है। जैसे ही इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च हो, उसके बाद नीचे दिए गए मार्गदर्शक को फॉलो करे: 

  • योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद, होम पेज़ पर जाए। 
  • होम पेज़ पर ऑनलाइन अप्लाई वाला विकल्प पसंद करें और उस पर क्लिक करें। 
  • नए पेज पर आने के बाद, निर्दिष्ट फील्ड में अपना मोबाईल नंबर दर्ज करे और गेट OTP के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • OTP के विकल्प पर क्लिक करने के बाद OTP बॉक्स में OTP दर्ज़ करे। 
  • OTP दर्ज़ करने के बाद, “लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र 2024” का आवेदन पत्र दिखाई देगा। 
  • अब आपको आवेदन पत्र में सारी जानकारी सही से भर देनी है। 
  • अब आपको नियमों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड़ करना है। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद और दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड़ करने के बाद एकबार सही से आवेदन पत्र को चेक करें और सुनिश्चित करें। 
  • यह प्रक्रिया संपूर्ण होने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। 

बस यहां पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होती है। अब, सरकार द्वारा सभी पात्र महिलाओं की सूची जारी की जाएगी और जिसमें नाम आने पर आपको हर महीने इस “लाड़ली बहन योजना” से 1500 रुपए प्राप्त होंगे।

आशा है की, हमारा यह आर्टिकल आपको महत्वपूर्ण लगा होगा और इससे आपको जरूरी जानकारी मिली होगी। ऐसे ही नई योजना के बारे में जानने के लिए हमारे इस पेज को फॉलो करे। 

More Govt Yojana UpdatesClick Here

Leave a Comment